मुंबई, एजेंसियां। नया साल नई उम्मीदों और शुरुआत का प्रतीक होता है। हर कोई चाहता है कि नया साल उनके लिए खुशियों और समृद्धि लेकर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास उपायों को करके आप नए साल को और अधिक खास बना सकते हैं।
माना जाता है अगर साल की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा साल आपके लिए अच्छा हो सकता है। नए साल पर घर की सफाई करना, मां लक्ष्मी की पूजा करना, दान करना, नए कपड़े पहनना और सकारात्मक सोच रखना जैसे उपायों को करने से आप न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार को भी खुशहाल बना सकते हैं।
आइए जानते हैं कि नए साल में क्या क्या होगा करना?
नए साल की शुरुआत में वेद मंत्रों का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। विशेष रूप से, धन और समृद्धि के लिए गायत्री मंत्र और लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना लाभदायक होता है। ये मंत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और घर में सुख-शांति का वातावरण बनाते हैं।
इष्ट देव की पूजा
नए साल की शुरुआत में आप अपने इष्ट देव की पूजा कर सकते हैं। पूजा करते समय मन में सकारात्मक भाव रखें और ईश्वर से सुख-समृद्धि की कामना करें। आप अपने इष्ट देव को फूल, फल और मिठाई चढ़ा सकते हैं।
रंगोली
रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नए साल के दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। रंगोली बनाते समय आप फूलों, चावल और रंगीन पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।
दान
नए साल के दिन दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। आप अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद को भोजन, कपड़े या धन दान कर सकते हैं। मान्यता है कि दान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में सुख-शांति आती है।
डिस्क्लेमर : ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए IDTV इंद्रधनुष उत्तरदायी नहीं है।
इसे भी पढ़ें









