गर्मी में बच्चे को उल्टी-दस्त हो तो क्या करें, जानें इसके बचाव के उपाय

3 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। इन दिनों गर्मी का प्रचंड रूप दिखा रहा है।

तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। मई की भीषण गर्मी में बच्चों को सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त और डायरिया की समस्या ज्यादा परेशान करती है।

खान-पान में जरा-सी गड़बड़ी होने पर बच्चे तुरंत बीमार पड़ जाते हैं। खासतौर से जो बच्चे बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं उन्हें ऐसी परेशानी सबसे पहले होती है।

कई बार तेज गर्मी में पानी कम पीने से भी बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। अगर बच्चे को डायरिया की समस्या हो गई है तो खाने-पीने का खास ख्याल रखें।

तो चलिये जानते हैं कि अगर बच्चें को उल्टी-दस्त या डायरिया हो जाए तो बच्चे को क्या खिलाना चाहिए…..

डायरिया होने पर क्या खिलाएं?

दूध वाली चीजें कम दें- बच्चे को उल्टी-दस्त होने पर दूध से बनी चीजें कम खिलाना चाहिए।

खासतौर से खाली पेट में दूध या दही खिलाने से एकदम परहेज करना चाहिए। जिन बच्चों को दूध कम पचता है उन्हें इससे और परेशानी बढ़ सकती है।

हल्का खाना खिलाएं- जब बच्चे का पेट गड़बड़ हो यानि दस्त की समस्या हो और साथ में उल्टी भी हो रही हों, तो हल्का खाना खिलाना चाहिए।

एक साथ ज्यादा खाने खिलाने से भी बचना चाहिए। एक बार में थोड़ा खाना ही खिलाएं जिसे पचाना आसान हो। घर का बना खाना ही खिलाएं।

बच्चे को दही और चावल खिला सकते हैं। इसके अलावा मूंगदाल की खिचड़ी भी खिला सकते हैं।

पानी पिलाते रहें- उल्टी-दस्त में शरीर कमजोर हो जाता है। शरीर में पानी की कमी होने लगती है और कमजोरी लगने लगता है ।

इसलिए खूब पानी पिलाते रहें। बच्चे को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ORS का घोल पिलाएं या फिर घर पर नमक और चीनी वाला पानी पिलाते रहें। आप नारियल पानी भी पिला सकते हैं।

खाने में इन चीजों को शामिल करें- बच्चे को दस्त और उल्टी होने पर काने में चावल, मूंगदाल की खिचड़ी, ओटमील, दलिया, ब्रेड, उबले हुए आलू खिला सकते हैं।

इस वक्त बच्चे को दही खिलाएं। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो पेट में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं।

केला खिलाएं- बच्चे को दस्त हो जाए तो पका केला खिलाना चाहिए। इससे तुरंत एनर्जी मिलती है। हालांकि जब उल्टी दस्त कम हो जाए तभी केला खिलाना चाहिए।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

1.गर्मियों में बच्चों को धूप और पसीने में आइसक्रीम खिलाने से बचें।

2.तेज धूप में बच्चों को बाहर न खेलने दें।

3.बच्चों को भरपूर पीना और लिक्विड देते रहें।

4.बाहर का खाना और जंक फूड से दूर रखें।

5.ज्यादा से ज्यादा फल सब्जिया खिलाएं।

इसे भी पढ़ें

ईडी का नोटिस मिला, तो जमीन कारोबारी ने दे जी जान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं