यह कैसा राम राज्य, जहां 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार नहीं मिल सकता : राहुल

1 Min Read

कानपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘राम राज्य’ की परिकल्पना को साकार करने का दावा करने वाली केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यह कैसा राम राज्य है जहां कुल आबादी में लगभग 90 फीसद हिस्सेदारी रखने वाले पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को रोजगार नहीं मिल सकता।

अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत कानपुर पहुंचे राहुल ने शहर स्थित घंटाघर चौराहे पर एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार पर देश की आबादी में करीब 90 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली से आज लौटेंगे कांग्रेस के नाराज विधायक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं