चुनाव में उतरीं 5 बाहुबलियों की पत्नियों का क्या हुआ ? [What happened to the wives of the strongmen who contested the elections?]

4 Min Read

इन्हें मिली जीत और इन्हें हार

पटना, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बिहार से इस बार 5 बाहुबलियों की पत्नियां भी चुनावी रण में उतरी थीं।

इनमें से तीन को हार सामना करना पड़ा। वहीं 2 ने जीत हासिल की। लवली आनंद ने शिवहर से जेडीयू के टिकट से चुनाव जीता है।

वहीं सिवान से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली विजयलक्ष्मी देवी को जीत मिली है। वहीं बीमा भारती, हिना शहाब और अनीता देवी को हार का सामना करना पड़ा।

निर्दलीय लड़ी थीं हिना शहाब

हिना शहाब आरजेडी के बाहुबली बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हैं। हिना ने सिवान सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

कोरोना काल में शहाबुद्दीन की मौत हो गई थी। उस समय आरजेडी से कोई बड़ा नेता उनको देखने तक नहीं पहुंचा था। उसी समय से लालू और शहाबुद्दीन परिवार के बीच खटास है।

शहाबुद्दीन जब जीवित थे और जेल में थे, तब भी हिना शहाब लोकसभा का चुनाव लड़ी थीं, लेकिन बाहुबली अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह ने उन्हें हरा दिया था।

बीमा भारती को करना पड़ा हार का सामना

बीमा भारती कुख्यात अवधेश मंडल की पत्नी हैं। उन्हें RJD ने पूर्णिया लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया था।

बीमा के सामने बाहुबली नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव थे। बीमा को 27017 वोट मिले। पप्पू यादव को 567556 वोट मिले।

जबकि दूसरे स्थान में रहे संतोष कुमार को 543709 वोट मिले। पप्पू ने 23847 वोटों से जीत हासिल की।

बता दें कि बीमा भारती पूर्णिया लोकसभा के अंतर्गत रुपौली विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुकी हैं।

अनीता कुमार को मिली करारी हार

अनीता कुमार कुख्यात अशोक महतो की पत्नी हैं। उन्हें मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजद ने मैदान में उतारा था।

बता दें कि 20 मार्च 2024 को अनीता की शादी अशोक महतो से हुई है। बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से इस बार जेडीयू के ललन सिंह ने आरजेडी की कुमारी अनीता को शिकस्त दी।

ललन सिंह के समर्थन में अनंत सिंह ने भी रोड शो किया था।

लवली आनंद ने शिवहर से जीत हासिल की

लवली आनंद बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लवली आनंद को शिवहर से टिकट देकर मैदान में उतारा था।

उन्होंने शिवहर सीट पर 29,143 वोटों से जीत दर्ज की। लवली को 476612 वोट मिले। दूसरे नंबर आरजेडी की रितू जायसवाल को 447469 वोट मिले।

सिवान से जीतीं विजयलक्ष्मी देवी

सिवान से जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतने वालीं विजयलक्ष्मी देवी बाहुबली नेता रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं।

रमेश का ताल्लुक CPI ML से रहा है और शिवजी दुबे हत्याकांड के मुख्य आरोपी भी हैं और जेल भी जा चुके हैं। रमेश सिंह कुशवाहा खुद पूर्व विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें 

शहाबुद्दीन फैमिली ने लालू-तेजस्वी को दिया झटका, सिवान से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी हिना शहाब

Share This Article
Exit mobile version