कोलकाता। पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से सभी हैरान हैं।
इस पर आसनसोल के मौजूदा टीएमसी सांसद और बिहार के रहने वाले बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने रविवार को कहा है कि पवन सिंह अच्छा आदमी है। सिन्हा ने कहा कि वह अपने ही परिवार का बच्चा है।
लेकिन चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना यह उसका अपना फैसला है इस मामले में मैं दखलअंदाजी करने वाला कौन होता हूं।
शत्रुध्न सिन्हा ने इसके बाद पीएम मोदी पर निशाना साधा। कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जैसे नहीं हैं कि मरीज देखकर पुड़िया बदलते हैं।
बताते चले कि बीजेपी ने शनिवार की शाम को ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
इसमें बीजेपी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को आसनसोल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, 24 घंटे के भीतर ही पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया।
इसे भी पढ़ें









