बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर क्या बोले चिराग पासवान [What did Chirag Paswan say on the special status of Bihar?]

2 Min Read

पटना। लोकसभा चुनाव में बिहार की क्षेत्रीय पार्टियों के बेहतर प्रदर्शन के बाद से ही राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है।

नई दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसकी मांग की गई। जिसके बाद अब इस मामले पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खुद को इस मांग के पक्ष में बताया है।

विशेष राज्य के दर्जे के पक्ष में है हमारी पार्टी

रविवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह दबाव की राजनीति नहीं है बल्कि ये हमारी मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

बिहार में कौन सी पार्टी ऐसी है जो यह मांग नहीं करेगी या इस मांग पर सहमत नहीं होगी? हम खुद इसके पक्ष में हैं।

हम एनडीए सरकार में हैं, बीजेपी गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है और पीएम मोदी हमारे नेता हैं जिन पर हम सब को विश्वास हैं। अगर हम यह मांग उनके सामने नहीं रखेंगे तो फिर किससे मांगेंगे?

जदयू के इस मांग से सहमत हैं

चिराग पासवान ने आगे कहा कि हमलोग राजनीतिक दल होने के नाते यह भी मानते हैं कि नीति आयोग के अधीन ये विषय आता है।

नए प्रावधानों के अंतर्गत कुछ टेक्निकल समस्याएं हैं, जिनका हमलोग मिलकर समाधान ढूंढेंगे।

जो जदयू ने कहा है यह हमलोगों की भी मांग है कि बिहार को जल्द से जल्द विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

कंगना रनौत के हीरो रहे हैं चिराग पासवान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं