पश्चिम बंगाल मैट्रिक बोर्ड का रिजल्ट जारी

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के उच्च माध्यमिक परीक्षा यानी 10वीं का रिजल्ट बुधवार को घोषित किया गया।

इसके मेधा तालिका में राज्य भर में प्रथम मैकविलियम्स स्कूल, अलीपुरद्वार के अभिक दास ने मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया।

अभिक का प्राप्त अंक 496 है। उन्हें 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन के सौम्यदीप साहा (495) हैं।

तीसरे स्थान पर मालदह के अभिषेक गुप्ता (494) हैं। चौथे स्थान पर कूच बिहार से प्रतीची राय तालुकदार और चंदननगर से स्नेहा घोष है।

वे लड़कियों में प्रथम हैं। उनका प्राप्तांक 493 है। पांचवां स्थान सायंतन बागदी (कांथी), सुस्वाती कुंडू (बांकुडा ), सुत्तरथिता सरकार (मालदा), सौनक कर (कोलकाता), सानंद रॉय (शांतिनिकेतन), अंकित पाल (बांकुडा), अर्नव कर्माकर (मालदा) प्रत्येक द्वारा प्राप्त अंक 492 है.छठे स्थान पर 8 लोग हैं।

उनका प्राप्तांत 491 है। रुद्र दत्ता (हुगली), शुपदीप सिन्हा महापात्रा (बांकुडा), निलोय चट्टोपाध्याय (दक्षिण 24 परगना), महर्षि चंद्रा (कोचविहार), सौम्यजीत नंदी (बीरभूम), अवरकिशोर भट्टाचार्य (हुगली), आफरीन मंडल (पूर्व बर्दवान), अनिमेष रॉय (बांकुडा ) है।

इसे भी पढ़ें

धनबाद में स्कूल से लौट रही छात्रा की धारदार हथियार से हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं