भुवनेश्वर : वेलस्पन समूह के चेयरमैन बालकृष्ण गोयनका ने बुधवार को उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की।
इस मुलाकात में नवीन पटनायक ने उन्हें राज्य में निवेश की संभावनाएं तलाशने और राज्य की बेहतरी के लिए मिल-जुलकर काम करने की अपील की।
बालकृष्ण गोयनका ने नवीन पटनायक को भरोसा दिलाया कि वे राज्य में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए काम करेंगे।राजनीति और कारोबार के दिग्गजों के बीच लंबी बात भी हुई।







