वेटलॉस ड्रग टिरजेपेटाइड को भारत में मिली मंजूरी [Weight loss drug tirazeptide gets approval in India]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। वजन घटाने वाली दवाएं तो बहुत सी हैं, लेकिन भारत में अब तक कानूनी रूप से किसी दवा को मान्यता नहीं मिली थी। हाल ही में सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने वजन कम करने वाली दवा टिरजेपेटाइड (Tirzepatide) को हरी झंडी दिखा दी है।

भारत में अप्रूव होने वाली यह पहली दवा है, जो जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो सकती है। यह दवा वेट लॉस से जुड़े कमाल के फायदों के लिए जानी जाती है। हालांकि ऐसी सभी वेट लॉस दवाओं के साइड इफेक्ट्स को लेकर देश-दुनिया के बड़े डॉक्टर्स चिंता जता चुके हैं।

भारत मोटापे से जूझ रहे दुनिया के टॉप 5 देशों में आता है। इसलिए टिरजेपेटाइड के लिए एक बड़ा संभावित बाजार है। मेडिकल जर्नल द लैंसेट में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, भारत के शहरों में रह रहे 70% लोग या तो मोटे हैं या फिर उनका वजन सामान्य से अधिक है।

वहीं साल 2021 में भारत सरकार द्वारा किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक, भारत के करीब 23% पुरुषों और 24% महिलाओं का वजन सामान्य से अधिक है।

इन आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि भारत मोटापे के संकट से जूझ रहा है। यह मोटापा कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है।

मोटापे से होती हैं जानलेवा बीमारियां: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, अधिक वजन नॉन कम्युनिकेबल बीमारियों का कारण बन सकता है।

इससे 13 तरह के कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज, दिल की बीमारियां और फेफड़े के इन्फेक्शन होने का भी खतरा है। हर साल पूरी दुनिया में करीब 28 लाख लोग अधिक वजन या मोटापे के कारण मौत का शिकार बन रहे हैं।

गंभीर स्थितियों में डॉक्टर वेट लॉस दवाओं की सलाह दे सकते हैं, लेकिन कई बड़ी हस्तियां सिर्फ अपने लुक्स को मेंटेन करने के लिए इन दवाओं का सेवन कर रही हैं।

दुनिया के नामी लोग ले रहे वेट लॉस दवाएं

पूरी दुनिया में मोटापा कम करने वाली दवाइयों की धूम है। विशेष रूप से अमेरिका और यूरोप में वेट लॉस के लिए ये दवाएं प्रयोग में लाई जा रही हैं। इन्हें बड़े कारोबारियों से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

हल्दी से बना ये वेट लॉस ड्रिंक बड़े काम का है, कुछ महीनों में अच्छा खासा वजन कम देगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं