Weather Update: मानसून ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, तय समय से 8 दिन पहले केरल में दी दस्तक [Monsoon broke 16 years old record, arrived in Kerala 8 days before the scheduled time]

2 Min Read

Weather Update: होगी सामान्य से ज्यादा बारिश

नई दिल्ली, एजेंसियां। मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया। यह अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब मानसून इतनी जल्दी आया है। 2009 में मानसून 9 दिन पहले पहुंचा था। वहीं, पिछले साल 30 मई को दस्तक थी।

Weather Update: 4 दिन से 50 किमी दूर अटका थाः

मानसून चार दिन से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर अटका था और शुक्रवार शाम आगे बढ़ा। इसके आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में भी पहुंचने की संभावना है। एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों जबकि 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है।

आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

Weather Update: देश के अन्य हिस्सों में पहुंचने में समय लग सकता हैः

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मानसून की शुरुआत की तारीख और सीजन के दौरान कुल बारिश के बीच कोई संबंध नहीं है। इसके जल्दी या देर से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों को भी उसी तरह कवर करेगा।

इसे भी पढ़ें

Weather: देश भर में मानसून की शुरुआती हलचल, दिल्ली-नोएडा समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं