‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की योजना बनाते समय मौसम संबंधी सूचना को ध्यान में रखना चाहिए: आईएमडी प्रमुख

1 Min Read

नयी दिल्ली: देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने से जुड़े सरकार के प्रस्ताव पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि अधिकारियों को इतनी बड़ी कवायद की योजना बनाते समय निश्चित रूप से मौसम की स्थिति और जलवायु को ध्यान में रखना चाहिए।

महापात्र ने एक साक्षात्कार में कहा कि आम चुनाव के दौरान भीषण गर्मी के मद्देनजर मौसम विभाग अधिकारियों को बेहतर तैयारी में मदद करने के लिए पूर्वानुमान संबंधी सूचना प्रदान कर रहा है, लेकिन उसने रैलियों और मतदान के समय में बदलाव की सलाह नहीं दी है।

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कराने के लिए आदर्श समय के बारे में पूछे जाने पर आईएमडी महानिदेशक ने कहा कि अधिकारियों को योजना बनाते समय मौसम की स्थिति और जलवायु का ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली सरकार ने अप्रैल से जून के दौरान लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर शुष्क दिवस घोषित किए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं