वायनाड (केरल) : वायनाड में कांग्रेस पार्टी को शनिवार को उस समय झटका लगा, जब जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पी एम सुधाकरन ने कहा कि वर्तमान सांसद और वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी पार्टी के जिला नेताओं के लिए पहुंच से बाहर हैं।
इसे भी पढ़ें
केंद्र का लक्ष्य भारत को विनिर्माण, सेवाओं के लिए आकर्षक गंतव्य बनाना: सीतारमण







