Waqf Property: आरिफ मोहम्मद खान बोले-वक्फ संपत्ति पर गैर-मुस्लिमों का भी हक [Arif Mohammad Khan said- non-Muslims also have rights on Waqf property]

2 Min Read

Waqf Property:

Waqf Property: गवर्नर ने कहा- पटना में वक्फ की कई संपत्तियां, एक भी अनाथालय-अस्पताल नहीं खुला

पटना, एजेंसियां। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लोकसभा और राज्यसभा से पास हुए वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- वक्फ की संपत्तियां अल्लाह की मानी जाती हैं। इसका इस्तेमाल गरीबों, जरूरतमंदों और जनहित के लिए होना चाहिए। गैर मुस्लिमों का भी वक्फ की संपत्तियों में बराबर का हक है।

राज्यपाल ने कहा कि, भारत लोकतांत्रिक देश है। प्रोटेस्ट करने का अधिकार है। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। जब मैं यूपी में मंत्री था तब वक्फ विभाग मेरे पास ही था। हर समय मुझे ऐसे लोगों से मिलना पड़ता था, जिनके संपत्ति के मामले चल रहे थे।

Waqf Property: सुधार की जरूरत थीः

गवर्नर ने कहा कि इसमें बहुत सुधार की जरूरत थी। यह वक्फ संशोधन विधेयक इसी दिशा में एक कदम है। गर्वनर पटना में पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की 118वीं जयंती पर राजकीय समारोह में पहुंचे थे।

Waqf Property: फकीर और मिस्कीन दोनों के लिए है वक्फ का हकः

राज्यपाल ने कुरान की आयत का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘इसमें दो प्रकार के जरूरतमंदों- फकीर (मुस्लिम) और मिस्कीन (गैर मुस्लिम) का जिक्र किया गया है। इसका अर्थ है कि वक्फ से लाभान्वित होने का अधिकार हर जरूरतमंद को है। धर्म के आधार पर नहीं। पटना में वक्फ की बहुत प्रोपर्टी है, लेकिन आप मुझे बताइए कोई एक संस्था है जो गरीब के लिए काम कर रही है। सिर्फ आपस में मुकदमे बाजी हो रही है।

इसे भी पढ़ें

Waqf Amendment: कन्हैया कुमार ने वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले ‘मुसलमानों के साथ धोखा’ 

Share This Article
Exit mobile version