Waqf Law: नया वक्फ कानून- SC याचिकाओं की अर्जेंट सुनवाई पर विचार करेगा, अब तक 12 याचिकाएं दाखिल [New Waqf Law- SC will consider urgent hearing of petitions, 12 petitions filed so far]

1 Min Read

Waqf Law:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह नए वक्फ कानून की संवैधानिकता को चुनौती देना वाली याचिकाओं को लिस्ट करने यानी सुनवाई पर फैसला करेंगे। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के वकील कपिल सिब्बल ने अदालत से अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी। इस पर CJI संजीव खन्ना ने कहा- जो पत्र और मेल भेजे गए हैं। इन पर फैसला लिया जाएगा। हम इन्हें लिस्ट करेंगे।

Waqf Law: अब तक 12 याचिकाएं दाखिल:

नए वक्फ कानून की संवैधानिकता के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अलावा सुप्रीम कोर्ट में 11 याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा कि हमारी राज्य इकाइयां भी हाईकोर्ट में कानून को चुनौती देंगी।

इसे भी पढ़े

Supreme Court: वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 6 याचिकाएं, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद वक्फ बिल बना कानून

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं