Waqf bill:
नई दिल्ली, एजेंसियां। आज संसद में बजट सत्र के दौरान भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। यह हंगामा मुख्य रूप से वक्फ संशोधन विधेयक और पश्चिम बंगाल में 25,000 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने के मुद्दे पर हुआ।
Waqf bill: विपक्ष ने किया जमकर विरोध
वक्फ विधेयक को लेकर विपक्ष ने तीव्र विरोध जताया। समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि इस विधेयक को अदालत में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय की संपत्ति पर हमला कर रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जयवीर सिंह ने इसे वक्फ संपत्ति के कुप्रबंधन को रोकने और मुस्लिम समाज के विकास के लिए जरूरी बताया।
Waqf bill: बंगाल के मुद्दे पर मचा बवाल
बंगाल के मुद्दे पर भी बवाल मचा। सत्ताधारी दल बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच तकरार जारी रही, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की धर्मनिरपेक्षता पर टिप्पणी की गई। बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार ने ममता पर हमला करते हुए कहा कि उनकी धर्मनिरपेक्षता छद्म है, जबकि कांग्रेस ने राज्य सरकार पर शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने का आरोप लगाया। इन मुद्दों के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने सरकार से अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर भी जवाब मांगा।
इसे भी पढ़े
Wakf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, 128 सांसदों का समर्थन मिला, 95 का विरोध


















