Waqf Bill: वक्फ बिल पर अखिलेश का तगड़ा हमला, बीजेपी की नीति पर उठाए सवाल! [Akhilesh’s strong attack on Wakf Bill, raises questions on BJP’s policy!]

1 Min Read

Waqf Bill:

लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वक्फ विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने एक चिट्ठी लिखते हुए कहा कि वक्फ बिल बीजेपी के लिए “वाटर लू” साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देश की असली समस्याओं जैसे महंगाई, बेरोज़गारी, और मंदी से ध्यान भटकाने के लिए यह विधेयक लेकर आई है।

Waqf Bill: अखिलेश वक्फ बिल को लेकर ने कहा

अखिलेश ने कहा कि वक्फ बिल की पृष्ठभूमि में न तो नीति सही है, न नीयत। उनका आरोप है कि यह बिल मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को कम करने और वक्फ की ज़मीनों पर कब्ज़ा करने की एक साज़िश है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी दूसरे धर्मों के ट्रस्टों और ज़मीनों के लिए भी ऐसा ही कदम उठाएगी?

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि यह बिल मुस्लिम समुदाय को यह महसूस कराएगा कि उनके हक को मारा जा रहा है, और बीजेपी इस स्थिति का लाभ उठाकर अपनी साम्प्रदायिक राजनीति को हवा देगी।

इसे भी पढ़ें

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव बोले- इतनी बड़ी भाजपा, अध्यक्ष नहीं चुन पा रही, शाह ने कहा- हमारे करोड़ों मेंबर्

Share This Article
Exit mobile version