Waqf amendment: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ 8 राज्यों में विरोध-प्रदर्शन [Protests in 8 states against Wakf Amendment Bill]

1 Min Read

Waqf amendment:

Waqf amendment: सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं, दायर

नई दिल्ली, एजेंसियां। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने याचिका लगाई है। बिल लोकसभा-राज्यसभा से पास हो चुका है।

अब इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। उनकी सहमति के बाद यह कानून बन जाएगा।

Waqf amendment: संभल मस्जिद में हवन करने पहुंचे लोग:

बिल के खिलाफ देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, असम में मुस्लिम सड़क पर उतर आए। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर है। संभल जामा मस्जिद में नमाज के दौरान दिल्ली से आए 3 लोग मस्जिद के बाहर हवन करने पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़े

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, कांग्रेस सांसद ने भी याचिका लगाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं