वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, कांग्रेस सांसद ने भी याचिका लगाई [Owaisi reached Supreme Court against Waqf Amendment Bill, Congress MP also filed a petition]

2 Min Read


Waqf Amendment Bill:मोदी बोले- यह बिल ट्रांसपेरेंसी बढ़ाएगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दो याचिका लगाई गई। बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यह याचिका लगाई है।
बिल पर 2 और 3 अप्रैल को लोकसभा-राज्यसभा में 12-12 घंटे की चर्चा के बाद पास हुआ था। इसे अब राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। उनकी सहमति के बाद यह कानून बन जाएगा।

Waqf Amendment Bill: कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी

राज्यसभा से गुरुवार को बिल पास होने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा था कि हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। तमिलनाडु की DMK ने भी याचिका लगाने की बात कही थी।

Waqf Amendment Bill: प्रधानमंत्री ने बड़ा सुधार बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन बिल के पास होने को एक बड़ा सुधार बताया। उन्होंने शुक्रवार सुबह X पर लिखा कि यह कानून ट्रांसपेरेंसी बढ़ाएगा और गरीब-पसमांदा मुस्लिमों के अधिकारों की रक्षा करेगा।
उन्होंने कहा- वक्फ संपत्तियों में सालों से गड़बड़ी हो रही थी, जिससे खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं और गरीबों को नुकसान हुआ। यह नया कानून इस समस्या को दूर करेगा।

इसे भी पढ़े

Wakf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा से पास, अब राष्ट्रपति की सहमति के बाद बनेगा कानून

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं