Waqf amendment: ओवैसी ने वक्फ संशोधन बिल की कॉपी फाड़ी, बिल लोकसभा में पास [Owaisi tore the copy of Waqf Amendment Bill, the bill passed in Lok Sabha]

1 Min Read

Waqf amendment:

नई दिल्ली, एजेंसियां। वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में 12 घंटे की चर्चा के बाद पास हो गया। 288 सांसदों ने पक्ष में, 232 ने विपक्ष में वोट डाला। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे पेश किया था। किरेन रिजिजू ने इसे उम्मीद (यूनीफाइड वक्फ मैनेजमेंट इम्पावरमेंट, इफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट) नाम दिया है। बिल को केंद्र की सरकार में शामिल TDP, JDU और LJP ने समर्थन दिया।

Waqf amendment: ओवैसी बोले- मैं वक्फ बिल को फाड़ता हूं:

चर्चा के दौरान AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस बिल का मकसद मुसलमानों को जलील करना है। मैं गांधी की तरह वक्फ बिल को फाड़ता हूं। वक्फ बिल पर बनी जेपीसी के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा- असदुद्दीन ओवैसी इस विधेयक को असंवैधानिक कहते हैं, लेकिन उन्होंने विधेयक को फाड़कर असंवैधानिक काम किया है… मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने विधेयक क्यों फाड़ा?

इसे भी पढ़े

वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश होगा, 8 घंटे चर्चा होगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं