Wakf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, 128 सांसदों का समर्थन मिला, 95 का विरोध [Wakf Amendment Bill passed in Rajya Sabha too, 128 MPs supported it, 95 opposed it]

1 Min Read

Wakf Amendment Bill:

नई दिल्ली, एजेंसयां। वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा में भी पास हो गया। बिल के समर्थन में 128 सांसदों ने वोट दिया और विरोध में 95 वोट दिया। इससे पहले बुधवार देर रात को वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास हुआ था। लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े थे और विरोध में 232 वोट मिले थे।

Wakf Amendment Bill: नड्डा बोले- ये नेशनल इंट्रेस्ट का विषय:

राज्यसभा में पार्टी लीडर जेपी नड्‌डा ने वक्फ बिल पर विपक्ष के रुख को लेकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा- हमने कांग्रेस नेतृत्व वाली UPA सरकार की तुलना में वक्फ बिल को लेकर कहीं ज्यादा गंभीरता दिखाई। यह बिल पार्टी इंट्रेस्ट का नहीं है, यह नेशनल इंट्रेस्ट का विषय है। विषय को डिरेल नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़े

Wakf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल में झारखंड के लिए खास, आदिवासियों की जमीन नहीं ले सकेगा बोर्ड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं