अक्षय कुमार ने पहली बार विधानसभा चुनाव में वोट डाला
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सिंगल फेज में वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक होगा।
महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.61% वोट पड़े। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 12.33% और ओस्मानाबाद में सबसे कम 4.89% वोट डाले गए।
सेलिब्रिटी भी पहुंच रहे वोट देनेः
फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स अक्षय कुमार, राजकुमार राव, फरहान अख्तर वोट डालने पहुंचे। सचिन तेंदुलकर ने भी परिवार के साथ मुंबई के पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला और लोगों से अपील की कि वे घरों से निकलें और वोट डालने की जिम्मेदारी निभाएं।
NCP अजित पवार के नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने कहा- पहली बार अकेले वोट डालने आया हूं, उनकी कब्र पर गया था। पिता मेरे साथ हैं।
महाराष्ट्र की 288 सीटों पर सिंगल फेज में वोटिंग हो रही है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
इसे भी पढ़ेंः
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग कल, भाजपा 149, कांग्रेस 101 सीटों पर लड़ रही

