लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इन सीट पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदाता भी तैयार हैं।
पहले चरण में 19 अप्रैल को जिन सीट पर मतदान होना है उनमें राज्य के पश्चिमी क्षेत्र की सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा सीट शामिल हैं। इन सीट पर चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगायी।
इसे भी पढ़े
‘विजय मुहूर्त’ में नामाकंन नहीं जमा कर सके भाजपा उम्मीदवार सी आर पाटिल








