महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए वोटिंग, आज ही काउंटिंग होगी [Voting for 11 seats of Maharashtra Legislative Council, counting will happen today itself]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए वोटिंग हुई। विधान भवन कॉम्प्लेक्स में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग चली। काउंटिंग आज ही होगी।

विधान परिषद के 11 सदस्य 27 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। इनकी जगह भरने के लिए 11 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा में अभी 274 विधायक हैं, जो इनके लिए वोट कर रहे हैं। विधान परिषद चुनाव में जीत के लिए एक कैंडिडेट को 23 विधायकों के वोट चाहिए।

इसे भी पढ़ें 

बिहार विधान परिषद सचिवालय के इन पदों पर निकली भर्ती, देखें कौन कर सकता है आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं