बिहार में 5 सीटों पर वोटिंग जारी, पूर्णिया पर देश की नजर

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार में 5 सीटों पर वोटिंग जारी है।

इनमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका की सीट शामिल है। 2019 में किशनगंज को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर एनडीए की जीत हुई थी।

सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में 50 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें तीन महिलाएं है और 47 पुरुष। 16 प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

इस बार बिहार में सबसे हॉट सीट पूर्णिया है। निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव की मौजूदगी ने तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं की चिंता बढ़ा दी है।

पप्पू यादव का मुकाबला जदयू के संतोष कुशवाहा से है, जबकि राजद की बीमा भारती भी अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें

सऊदी अरब ने कट्टरपंथियों को दिया झटका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं