नयी दिल्ली: कर्ज के बोझ से दबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर में बुधवार को 10 प्रतिशत की गिरावट आई।
हालांकि, कंपनी ने मंगलवार को अपनी धन जुटाने की योजना की घोषणा की है, लेकिन इससे निवेशकों की धारणा को बेहतर करने में मदद नहीं मिली।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 9.95 प्रतिशत गिरकर 14.29 रुपये पर आ गया। यह इसकी निचली सर्किट सीमा है।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 9.77 प्रतिशत टूटकर 14.30 रुपये की अपनी निचली सर्किट सीमा पर आ गया।
इसे भी पढ़ें
हिमाचल में कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है, इसकी जिम्मेदार वह खुद: अनुराग ठाकुर








