नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) से पहले अपने एंकर बुक आवंटन को बंद करने की घोषणा की है, जिससे प्रमुख वैश्विक तथा घरेलू निवेशकों से करीब 5,400 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।
कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि एंकर बुक की सदस्यता लेने वाले प्रमुख निवेशकों में जीक्यूजी पार्टनर्स, यूबीएस, मॉर्गन स्टेनली इंडिया इन्वेस्टमेंट फंड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस, गोल्डमैन सैक्स और फिडेलिटी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
मोदी सरकार देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त कराने को संकल्पित: अमित शाह







