वीवो T3 लाइट कल लॉन्च होगा [Vivo T3 Lite will be launched tomorrow]

1 Min Read

कई खासियतवाले इस फोन की कीमत जान तुरंत खरीदना चाहेंगे

मुंबई, एजेंसियां। चाइनीज टेक कंपनी वीवो 27 जून यानी कल T-सीरीज का नया स्मार्टफोन ‘वीवो T3 लाइट 5G‘ लॉन्च करने जा रही है।

कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इसके लॉन्च डेट की जानकारी दी है। वीवो के मुताबिक यह उसका सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।

खासियतों से भरपूर है ये फोन

इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का सोनी AI कैमरा मिलेगा।

इसके अलावा स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यहां इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपए हो सकती है।

कंपनी की ओर से अभी तक केवल इस स्मार्टफोन के कैमरा और प्रोसेसर की जानकारी के अलावा प्राइस का हिंट दिया गया हैं।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में इसके लगभग सभी फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

इन्फिनिक्स नोट 40 स्मार्टफोन लांच, ये है कीमत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं