विवेक सहाय प. बंगाल के नये पुलिस महानिदेशक नियुक्त

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां : निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को विवेक सहाय को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह नियुक्ति आयोग द्वारा राजीव कुमार को डीजीपी पद से हटाने के कुछ घंटों के भीतर की गई। इससे पहले 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक सहाय राज्य पुलिस के महानिदेशक और कमांडेंट जनरल (होमगार्ड) के प्रभारी थे।

सूत्रों के मुताबिक, राजीव कुमार को पद से हटाने के अनुभव को देखते हुए जिन अधिकारियों के नाम सामने आ रहे थे, उनमें विवेक सहाय का नाम नहीं था लेकिन आखिर में उनके नाम पर मुहर लग गई।

चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई के बाद राज्य सरकार ने राजीव कुमार को एक बार फिर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद पर वापस भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें

बरसाना के राधा रानी मंदिर में हादसा, 22 श्रद्धालु घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं