Virat Kohli:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को हमेशा एक आदर्श जोड़ी और जिम्मेदार माता-पिता के रूप में देखा जाता है। हालांकि हाल ही में एक इवेंट में अनुष्का शर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह और विराट खुद को “सबसे अच्छे माता-पिता” नहीं मानते।
Virat Kohli: परवरिश की चुनौतियां
सितंबर 2024 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा, “हम साधारण माता-पिता हैं। हम पूरी कोशिश करते हैं, सीखते हैं, लेकिन बच्चों की परवरिश करना कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है।”
उन्होंने आगे कहा कि आजकल ‘सही माता-पिता’ बनने के दबाव के चलते बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। “हम सबसे अच्छे माता-पिता नहीं हैं, और इस बात को स्वीकार करना ठीक है। बच्चों को भी यह समझ में आता है कि माता-पिता में खामियां हो सकती हैं।

Virat Kohli: सामाजिक जीवन पर असर
मां बनने के बाद आए बदलावों पर बात करते हुए अनुष्का ने कहा, “मैं अब उन्हीं लोगों से घुल-मिल सकती हूं जिनके हालात मेरे जैसे हैं। सामाजिक जीवन को संतुलित करना लगभग असंभव हो गया है। लोग डिनर पर बुलाते हैं और हम सोचते हैं कि शायद आप शाम का नाश्ता कर रहे हैं, क्योंकि हमारा समय ही अलग है।”
Virat Kohli: माता-पिता के लिए सलाह
अनुष्का ने सभी माता-पिता को यह सलाह दी कि वे अपने बच्चों के बचपन का आनंद लें। उन्होंने कहा, “अगर बच्चा किसी बात का अनादर करता है, तो जरूरी नहीं कि वह अनादर ही कर रहा हो, वह बस अपना बचपना दिखा रहा है। अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अच्छा बर्ताव करे, तो पहले खुद वैसा व्यवहार करें। बच्चे आपको देखकर ही सीखते हैं।”
इसे भी पढ़ें
शानदार जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को कुछ यूं दी बधाई





