बिहार में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या [VIP supremo Mukesh Sahni’s father murdered in Bihar]

1 Min Read

घर में शव मिला, धारदार हथियार से मारा गया

दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है।

मंगलवार सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा में उनके घर से मिला है। धारदार हथियार से हमला किया गया है। मौके पर घर का सामान बिखरा पड़ा है।

घटना दरभंगा जिला के बिरौल थाना के जीरत गांव की है। जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी हैं।

एक बेटी है उनकी शादी हो चुकी है वे मुंबई में रहती हैं। मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं।

मुकेश सहनी के बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ कई जनसभाएं की थीं। VIP महागठबंधन में शामिल है।

इसे भी पढ़ें

मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी का चुनाव चिह्न बदला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं