VIP leader Anand Madhukar: वीआईपी नेता आनंद मधुकर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज, पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप [A case of attempted murder has been registered against VIP leader Anand Madhukar, serious allegations have been made against him earlier as well]

2 Min Read

VIP leader Anand Madhukar:

पटना, एजेंसियां। बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता आनंद मधुकर एक बार फिर कानूनी शिकंजे में आ गए हैं। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने समेत कई संगीन धाराओं में गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में आनंद मधुकर के साथ-साथ उनके सहयोगियों के नाम भी शामिल हैं। यह मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

VIP leader Anand Madhukar: पहले भी विवादों में रह चुके हैं आनंद मधुकर

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब वीआईपी नेता आनंद मधुकर पर गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले जनवरी 2025 में फतुहा में उनके खिलाफ मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित आरोप लगे थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आनंद मधुकर के खिलाफ विवादित गतिविधियों का इतिहास रहा है, जो वीआईपी पार्टी की छवि पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

VIP leader Anand Madhukar: राजनीतिक दलों में मची खलबली, विपक्ष ने साधा निशाना

इस ताजा एफआईआर के बाद विपक्षी दलों ने वीआईपी और इसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष का कहना है कि वीआईपी जैसी पार्टियां ऐसे नेताओं को संरक्षण देकर राजनीति को अपराध से जोड़ने का काम कर रही हैं। वहीं, वीआईपी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें

Illegal Weapons: भोजपुर में महिला मुखिया के घर से एके-47 और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं