मणिपुर में फिर हिंसा, दो की मौत

1 Min Read

इंफाल, एजेंसियां। मणिपुर में 11 महीने से उपद्रव जारी है। शनिवार को एक बार फिर हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। पूर्वी इम्फाल और कांगपोकपी जिले के बीच मोइरंगपुरेल इलाके में हथियारबंद दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई।

बताया गया है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे दोनों कुकी समुदाय से हैं। मरने वालों के नाम कम्मिनलाल लुफेंग (23), कामलेंगसैट लुंकिम (22) दोनों की कांगपोकपी जिले के रहने वाले थे।

लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आचार संहिता लागू है, लेकिन बीते दो दिन से मणिपुर में अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी हुई।

घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। जवानों की टुकड़ियां इलाकों में सर्चिंग भी कर रही हैं। लोकसभा चुनाव के चलते मणिपुर में एक्ट्रा सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें

IPL2024: राजस्थान ने पंजाब को 3 विकेट से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं