विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, अब लड़ेगी चुनाव [Vinesh Phogat left railway job, will now contest elections]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी नौकरी छोड़ दी है। शुक्रवार को विनेश फोगाट सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया।

विनेश फोगाट नॉर्दर्न रेलवे में काम करती थीं। वो ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर तैनात थीं।

विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी छोड़ते हुए लिखा, भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है।

जीवन के इस मोड़ पर मैंने खुद को रेलवे सेवा से अलग करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौंप दिया है।

राष्ट्र की सेवा में रेलवे की ओर से मुझे दिये गये इस मौके के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।

विनेश ने इस वजह से लिया संन्यास

विनेश फोगाट ने अपने इस्तीफे में बताया कि वो क्यों रेलवे की नौकरी छोड़ रही हैं। विनेश ने लिखा कि उनकी पारिवारिक और निजी परिस्थितियों की वजह से वो नौकरी छोड़ रही हैं।

विनेश फोगाट रेलवे में OSD थीं और इस पद पर अच्छी-खासी सैलरी मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे OSD को सालाना 15 से 17 लाख रुपये मिलते हैं।

विनेश फोगाट ने कांग्रेस में भी एंट्री कर ली है, वो हरियाणा विधानसभा में चुनाव लड़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया आज कांग्रेस जॉइन करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं