Vijay Verma:ब्रेकअप के बाद फिर धड़कने लगा दिल! विजय वर्मा को मिला नया प्यार? [After the breakup, the heart started beating again! Vijay Verma found a new love?]

2 Min Read

Vijay Verma:

मुंबई, एजेंसियां। अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें काफी समय तक चर्चा में रहीं, लेकिन मार्च 2025 में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैंस को चौंका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म कर केवल दोस्त बने रहने का फैसला किया।

अब खबरें हैं कि विजय वर्मा को एक बार फिर प्यार मिल गया है और इस बार उनका नाम जुड़ रहा है ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ। हाल ही में दोनों को एक कैफे में साथ देखा गया, जिसके बाद से उनके अफेयर की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक विजय या फातिमा ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Vijay Verma:फिल्म गुस्ताख इश्क

दोनों कलाकार इन दिनों फिल्म गुस्ताख इश्क में साथ काम कर रहे हैं और इसका पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। फातिमा ने विजय की तारीफ करते हुए कहा था कि वह एक शानदार अभिनेता और बेहतरीन इंसान हैं, और उन्हें यह देखकर खुशी हो रही है कि इंडस्ट्री में विजय को वह पहचान मिल रही है जिसके वे हकदार हैं।

विजय और तमन्ना की मुलाकात लस्ट स्टोरीज़ 2 के सेट पर हुई थी, जिसमें दोनों ने साथ में बोल्ड सीन भी किए थे। वहीं फातिमा का नाम पहले अभिनेता आमिर खान के साथ भी जुड़ चुका है, हालांकि वह भी केवल अफवाहें साबित हुई थीं। विजय वर्मा की नई प्रेम कहानी का सच क्या है, यह आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके और फातिमा के अफेयर की खबरें काफी वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें

ओडेला 2’ का टीजर महाकुंभ में हुआ रिलीज़, रौद्र अवतार में दिखीं तमन्ना भाटिया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं