शादी में वीडियोग्राफी करने आया वीडियोग्राफर दुल्हन को लेकर फरार

2 Min Read

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। अहियापुर थाना क्षेत्र में आयोजित विवाह समारोह में वीडियोग्राफी करने आया वीडियोग्राफर दुल्हन को लेकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है। लापता लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसमें युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

बताया जाता है कि गांव में एक लड़के का विवाह था, जिसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए एक युवक को बुलाया गया था।

आरोप है कि युवक दुल्हन को लेकर फरार हो गया। मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है। लड़की अब तक अब तक पता नहीं चल पाया है।

पीड़ित पिता का इस मामले में कहना है कि उन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि शादी में आया वीडियोग्राफर उनकी बेटी को बहला-फुसलाहकर अपने साथ ले गया है।

लड़की के पिता वीडियोग्राफर के घर भी गए तो उसके परिजनों ने उसके बारे में कुछ भी नहीं बताया। हालांकि, आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी लड़की को लेकर आया था।

अहियापुर के थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि एक लड़की की गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें 

14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएः

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं