बॉक्सर स्वीटी बूरा का पति से मारपीट का VIDEO वायरल पुलिस थाने में दीपक हुड्‌डा का गला दबाया [Video of boxer Sweety Bora fighting with her husband goes viral Deepak Hooda was strangled in the police station]

1 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा का पति कैप्टन दीपक हुड्‌डा से मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना 15 मार्च की है, जब दोनों परिजन के साथ हिसार (हरियाणा) के महिला थाने पहुंचे थे। स्वीटी थाने में दीपक का गला दबाते और धक्कामुक्की करते दिखीं। दीपक इंडियन कबड्‌डी टीम के कैप्टन रह चुके हैं। दोनों की शादी 3 साल पहले हुई थी। स्वीटी ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में दीपक पर FIR कराई है।

स्वीटी बूरा अर्जुन अवॉर्ड विजेता हैं:

स्वीटी ने 2023 के वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें 2025 में खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्ड के सम्मानित किया। स्वीटी ने 2009 में बॉक्सिंग शुरू की थी, 2014 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। 2017 में हरियाणा सरकार ने उन्हें भीम पुरस्कार से सम्मानित किया। 2019 में राज्य सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल बनाया।

इसे भी पढ़ें

कोई दिहाड़ी मजदूरी करते बना यूनिवर्सिटी टॉपर, किसी ने आंखों की रोशनी गंवाने के बाद भी पाया गोल्ड मेडल

Share This Article
Exit mobile version