सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए उठाया कदम
मुंबई, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर आकर फेमस होने के लिए लोग तरह तरह के वीडियो बना रहे है ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की कुतिया का दूध पीते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद इस लड़की को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
रील्स बनाने के लिए सब कुछ कर रहे युवाः
अक्सर लोग रील्स बनाने के लिए अजीबोगरीब वीडियो शेयर करते रहते है। अपने आप को अलग दिखाने के लिए कई बार लोगों द्वारा डाला गया वीडियो खतरनाक भी होता है। खतरनाक और शर्मनाक वीडियो की श्रृंखला में ये नया वीडियो आया है जिसमें एक लड़की सड़क किनारे सो रहे कुतिया का दूध पीते नजर आ रही है।
मिल रहे तरह-तरह के कमेंट्सः
वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की कुतिया के ब्रेस्ट्स में मुंह लगाकर दूध पी रही है। एक्स प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को ममता राजगढ़ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। कुछ लोग जहां इस लड़की का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य लोग इस लड़की को नसीहत भी दे रहे हैं।
डॉक्टर मोहम्मद आसिफ खान नाम के एक हैंडल से वीडियो पर कमेंट में वॉर्निंग भी दी गई है। इस कमेंट में कहा गया गया है कि इस तरह से कुतिया का दूध पीने से रैबीज हो सकता है।
इसे भी पढ़ें
करीना के शो में भूमि ने दिया सोशल मीडिया ट्रोल्स को करारा जवाब









