नागपुर हिंसा के लिए विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ जिम्मेदार [Vicky Kaushal’s film ‘Chhava’ is responsible for Nagpur violence]

3 Min Read

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा- लोगों में गुस्सा फिल्म के कारण

मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में नागपुर में औरंगजेब की क्रब हटाने को लेकर विवाद हुआ और हिंसा भड़क गई। विवाद पर टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर विक्की कौशल को निशाने पर लिया। उन्होंने इसके लिए विक्की की फिल्म ‘छावा’ को जिम्मेदार ठहराया।

मुख्यमंत्री ने हिंसा को सोची-समझी साजिश बताईः

बीते 17 मार्च की शाम सेंट्रल नागपुर के चिटनिस पार्क से विवाद शुरू हुआ। 18 मार्च को विधानसभा में हिंसा पर बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा था कि नागपुर की हिंसा सोची-समझी साजिश लग रही है। भीड़ ने पहले घर और दुकान टारगेट किया।

उन्होंने कहा कि लोगों में गुस्सा का कारण ‘छावा’ फिल्म है। इस फिल्म ने लोगों के मन में औरंगजेब के प्रति गुस्सा भड़का दिया है। इसके अलावा अफवाह की वजह से भी हिंसा भड़की।

फिर भी महाराष्ट्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए। जो भी दंगे में शामिल होगा तो हम उसके जाति या धर्म की परवाह किए बिना कार्रवाई करेंगे।

सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंटेः

नागपुर हिंसा पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स सीएम की बात को समर्थन करते हुए एक्टर को दोषी मान रहे हैं। वहीं, कुछ एक्टर के सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं।

रिजवान हैदर नाम के एक यूजर ने एक्टर विक्की कौशल और फिल्म के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग की।

दीपक लिखते हैं- ‘सारे दंगे फसाद की जड़ इसकी फिल्म छावा है। मूवी ने कितने पैसे कमाए इनको बस इसी से मतलब है। बाकी इनके भरोसे देश जले या नागपुर इन्हें फर्क नहीं पड़ता है।’
लेकिन अब एक्टर के सपोर्ट में उनके फैंस उतर गए हैं। वो लगातार विक्की के सपोर्ट में प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर रहे हैं।

नंदिनी नाम की एक यूजर लिखती हैं- ‘औरंगजेब के दमदार रोल के लिए वे अक्षय खन्ना के पीछे नहीं जाएंगे, क्योंकि वह बिल्कुल वैसे ही थे। और उन्हें इस पर गर्व है। वे संभाजी का शानदार चित्रण करने के लिए विक्की कौशल पर निशाना साध रहे हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि मराठा को इस तरह याद किया जाए।

एक निडर, विद्रोही योद्धा जो झुकने से इनकार कर देता है, उनकी कहानी में फिट नहीं बैठता और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है।’

इसे भी पढ़ें

नागपुर हिंसा पर फडणवीस का बड़ा बयान: ‘छावा फिल्म ने लगाई आग, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं