पुष्पा से क्लैश होंगी विक्की कौशल की ‘छावा’ [Vicky Kaushal’s ‘Chhava’ will clash with Pushpa]

2 Min Read

मेकर्स कर सकते है रिलीज़ डेट चेंज

मुंबई, एजेंसियां। पुष्पा और छावा से विक्की कौशल और अल्लू अर्जुन की फिल्मों की किस्मत तय होगी। लेकिन रिलीज से पहले ही बड़े बदलावों की चर्चा हो रही है। विक्की कौशल की अगली फिल्म ‘छावा‘ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।

इस फिल्म की रिलीज डेट काफी वक्त पहले ही तय कर दी गई थी, जो कि 6 दिसंबर है, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि फिल्म को टाला जा सकता है।

कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए नई रिलीज डेट तय की जा रही है। इसकी वजह भी सामने है, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ फिल्म का क्लैश हो रहा है, इसी को देखते हुए रिलीज डेट में बदलाव का विचार सामने आआ है।

‘पुष्पा 2: द रूल’ सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा‘ का सिक्वल है। ऐसे में अगर क्लैश होगा तो विक्की कौशल की फिल्म को कमाई के मामले में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बदली जा सकती है रिलीज डेट

मिड-डे की एक नई रिपोर्ट में सामने आया कि ‘छावा‘ के निर्माताओं ने क्लैश और संभावित व्यावसायिक प्रभाव से बचने के लिए अपनी रिलीज की तारीख बदलने का फैसला किया है।

इसके अलावा वे पहले की रिलीज डेट चुनने की अधिक संभावना रखते हैं, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी जल्द ही एक नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

नतीजतन अल्लू अर्जुन स्टारर बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज का आनंद लेगी, जिसका बड़ा फायदा इसे मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

फिल्म रिव्यू- भूल भुलैया-3, कहानी दिलचस्प, सही ट्रीटमेंट नहीं मिली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं