उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बिहार का दौरा करेंगे

1 Min Read

नयी दिल्ली  :  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बिहार के दौरे पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति सुबह हेलीकॉप्टर से गया हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर जाएंगे। विष्णुपद मंदिर में उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ अपने पितरों के मोक्ष के लिए पूजा-अर्चना करेंगे।

गया के जिलाधिकारी ने बताया कि  उपराष्ट्रपति  के आगमन को देखते हुए पुलिस – प्रशासन सुरक्षा में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतना चाहता। जिस रास्ते से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गयाजी जाएंगे उन रास्तों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी।

ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। इसके अलावा  उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी ने गुरुवार को विष्णुपद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग, सीढ़ी और पूजा स्थल का निरीक्षण किया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं