रईसी के अंतिम संस्कार में भाग लेने ईरान गये उपराष्ट्रपति धनखड़

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ईरान रवाना हुए।

इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सोमवार को मौत हो गई थी। गुरुवार को रईसी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के पार्थिव शरीर को गुरुवार को पूर्वोत्तर शहर मशहद में दफनाया जाएगा।

रविवार शाम पहाड़ी क्षेत्र में खराब मौसम की वजह से राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था।

इस हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति के साथ ही विदेश मंत्री समेत नौ लोगों का निधन हो गया था।

इसे भी पढ़ें

गोड्डा में बोली प्रियंका-हेमंत जी की लड़ाई लड़ रहीं कल्पना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं