वेसुवियस ग्रुप की भारत में निवेश बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये करने की योजना

1 Min Read

नई दिल्ली : ब्रिटेन के वेसुवियस ग्रुप की योजना भारत में निवेश बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये करने की है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पैट्रिक आंद्रे ने विशाखापत्तनम में मोल्ड फ्लक्स विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

कंपनी ने आंद्रे के बयान के हवाले से कहा, “भारत में अपनी आकर्षक वृद्धि और निवेश परियोजनाओं के आधार पर हम अगले कुछ वर्षों में 500 करोड़ रुपये की अपनी पहले बताई गई निवेश योजनाओं से आगे बढ़ते हुए करीब 1,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें

ओडिशा में नौका पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हुई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं