वसंत चव्हाण का निधन [Vasant Chavan passes away]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सासंद वसंत चव्हाण का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। 70 वर्षीय वसंत महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सीट से सांसद थे।

लोकसभा चुनाव 2024 में चव्हाण ने बीजेपी के प्रतापराव पाटिल चिखलिकर को 5,28,894 वोटों से हराया था।

वे 25 अप्रैल 2005 से 2 अप्रैल 2006 तक महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य रहे थे। 3 अप्रैल 2006 से 2 अप्रैल 2012 तक वे दूसरी बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

2009 में वे पहली बार नायगांव विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। 2014 में कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने नायगांव सीट से दोबारा चुनाव जीता था। वे पहली बार 1978 में नायगांव गांव के सरपंच बने थे।

इसे भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम का डेंगू से निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं