जल्द ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी वंदे स्लीपर कोच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव [Vande sleeper coach will soon be seen running on the track, Railway Minister Ashwini Vaishnav]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रेलवे को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु स्थित बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) के कारखाने का दौरा किया और वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के कॉपी वर्जन का अनावरण किया।

मंत्री ने घोषणा की कि इस कोच का ऑपरेशन शुरू करने से पहले 10 दिनों तक उसका परीक्षण किया जाएगा, और अगले तीन महीनों में इसके परिचालन की संभावना है।

अश्विनी वैष्णव ने बीईएमएल परिसर में वंदे भारत विनिर्माण प्रतिष्ठान की आधारशिला भी रखी।

उन्होंने कहा, “वंदे भारत स्लीपर कोच का निर्माण पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही बीईएमएल फैक्ट्री से निकाला जाएगा। यह पूरी तरह से स्लीपर वर्जन है, जिसमें यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं शामिल की गई हैं।”

रेल मंत्री ने कहा, “वंदे भारत चेयर-कार वर्जन की सफलता के बाद हम स्लीपर ट्रेन की मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग पर काम कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। इस नई ट्रेन का डिजाइन जटिल था, लेकिन यह यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगी।”

उन्होंने वंदे भारत चेयर-कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो, और अमृत भारत ट्रेनों को महत्वाकांक्षी भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु, और चेन्नई-नागरकोइल मार्गों पर तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें

आज पीएम तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Share This Article
Exit mobile version