रांची। झारखंड सरकार ने अनाथ और दिव्यांग छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का फैसला किया है। ऐसे छात्रों को ट्यूशन फीस के एवज में प्रति वर्ष 10 लाख रुपए की सहायता की जाएगी। उन्हें छात्रावास शुल्क, मेस या अन्य किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
उच्च शिक्षण संस्थान में एडमिशन होने पर राज्य सरकार ऐसे छात्रों को दैनिक उपभोग, अध्ययन सामग्री व अन्य जरूरतों के लिए प्रति माह चार हजार रुपए की सहायता भी देगी। इसके लिए झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा राज्य के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 10वीं और 12 वीं की परीक्षा पास करना भी जरूरी होगा
इसे भी पढ़ें
झारखंड सरकार किसानों को देगी बड़ी सौगात, बांटे जाएंगे 4000 ट्रैक्टर







