नक्सलियों की धमकी के बाद वैद्यराज हेमचंद्र मांझी लौटायेंगे पद्मश्री

2 Min Read

रायपुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद्र मांझी ने सम्मान लौटाने का फैसला किया है।

नक्सलियों ने उन पर निको माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर जान से मारने की धमकी दी है।

इसके अलावा नक्सलियों ने नारायणपुर में दो मोबाइल टावर में भी आग लगा दी है। हालांकि इसके बाद गृह विभाग ने Y कैटेगरी की सुरक्षा देने का आदेश दिया है।

मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम गौरदंड और चमेली गांव में रात करीब 12 बजे BSNL के टावरों में नक्सलियों ने आग लगा दी।

वहीं पर नक्सली बैनर और पोस्टर फेंककर गए हैं। इस पर पद्मश्री मांझी को देश से मार भगाने की बात कही है। इससे पहले नक्सली उनके भतीजे कोमल मांझी की भी हत्या कर चुके हैं।

पद्मश्री मांझी नक्सिलयों के डर के चलते करीब 6 माह से गांव छोड़कर शहर में रह रहे हैं।

नक्सलियों से जान के खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वैद्यराज को जिला मुख्यालय स्थित सेफ हाउस में सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा है कि वह लोगों का इलाज भी बंद कर देंगे।

इसे भी पढ़ें

जय शाह से मिले गंभीर, टीम इंडिया के हेड कोच बनाये जाने की अटकलें तेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं