राजस्थान हाईकोर्ट में 222 पदों पर वैकेंसी , सैलरी एक लाख से ज्यादा

1 Min Read

जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से सिविल जज के 222 पदों पर वेकेंसी निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता :
विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएशन (व्यावसायिक) की डिग्री।

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है।

वेतन :
77,840-1,36,520 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया :
चयन परीक्षा के आधार पर।

ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर रिक्रूटमेंट में जाएं और Civil Judge Cadre, 2024 पर क्लिक करें।
नए पेज पर Online Application Portal पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
अब नए पोर्टल पर उम्मीदवारों को रजिस्टर नाउ लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
सभी डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
फीस जमा करें।
फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

इसे भी पढ़ें

बैंक ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली वेकेंसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं