वायुसेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए वेकैंसी जारी

2 Min Read

जानिये कबसे कब तक होगा आवेदन

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरों के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में आधिकरिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/AV पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 जनवरी, 2024 से शुरू होगी।

आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी, 2024 है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी के लिए पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इस भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17 मार्च, 2024 को किया जाएगा।

550 रुपये शुल्क

आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152.5 सेमी मांगी गई है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम स्वीकार्य हाईट 152 सेमी है। इसके अलावा, उत्तर पूर्व या उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्रों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी स्वीकार की जाएगी।

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बतौर शुल्क उम्मीदवार को 550 रुपये का भुगतान और जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। फीस का भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 17 जनवरी, 2024

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 6 फरवरी, 2024

ऑनलाइन परीक्षा: 17 मार्च 2024

इसे भी पढ़ें

बिलकिस बानो रेप केस के 11 दोषी करेंगे सरेंडर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं