रेलवे में इन पदों पर निकली वेकेंसी

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर रेलवे ने सीनियर रेजिडेंट के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन की लास्ट डेट 27 मई है।

शैक्षणिक योग्यता :

संबंधित विशेषज्ञता में एमसीआई/एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा :

अधिकतम 37 वर्ष।

वेतन :

लेवल 7वें सीपीसी के अनुसार मैट्रिक्स लेवल -11 के तहत 67700 रुपए से लेकर 208700 रुपये तक।

चयन प्रक्रिया :

वॉक-इन-इंटरव्यू के बेसिस पर।

इंटरव्यू का पता :

उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म को भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख को सुबह 8.30 बजे ऑडिटोरियम, पहली मंजिल, अकादमिक ब्लॉक, उत्तरी रेलवे सेंट्रल अस्पताल, नई दिल्ली में पहुंचना होगा।

इसे भी पढ़ें

वोटिंग अपडेटः झारखंड में 1 बजे तक 42.54 प्रतिशत मतदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं