नई दिल्ली, एजेंसियां। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से ग्रुप B और C के तहत सब-इंस्पेक्टर (SI), हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
उम्मीदवार 1 जून से ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता :
एसआई (मास्टर) : 12वीं पास + जल परिवहन प्राधिकरण/समुद्री विभाग द्वारा मास्टर सर्टिफिकेट।
एसआई (इंजन ड्राइवर) : 12वीं पास + जल परिवहन प्राधिकरण/समुद्री विभाग द्वारा इंजन चालक प्रमाणपत्र।
एचसी (मास्टर) : 10वीं पास + सेरांग सर्टिफिकेट।
एचसी (इंजन ड्राइवर) : 10वीं पास + द्वितीय श्रेणी इंजन चालक प्रमाणपत्र।
एचसी (कार्यशाला) : 10वीं पास + संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री।
कॉन्स्टेबल (चालक दल) : 10वीं पास + नाव चलाने + तैराकी में 1 वर्ष का अनुभव।
चयन प्रक्रिया :
लिखित परीक्षा
पीईटी और पीएसटी
स्किल टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
इसे भी पढ़ें









